फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rizwan, who returned after receiving the Vivekananda Youth Award, was given a warm welcome.

Sant Kabir Nagar News: विवेकानंद यूथ अवार्ड लेकर लौटे रिजवान का हुआ स्वागत

Fri, 16 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rizwan, who returned after receiving the Vivekananda Youth Award, was given a warm welcome.
विवेकानन्द यूथ अवार्ड मिलने के बाद वापस लौटे रिजवान का स्वागत हुआ-स्रोत आयोजक
सेमरियावां। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड लेकर बृहस्पतिवार को लौटे सेमरियावां के रिजवान मुनीर का युवाओं व क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। टेमारहमत चौराहे से सालेहपुर, नव्वागांव, चिउटना और सेमरियावां चौराहे तक स्वागत यात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। युवा वर्ग ने माला पहनाकर स्वागत किया। सेमरियावां ब्लाक में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

सपा नेता सुबोध यादव ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है। सेमरियावां का युवक प्रदेश तक क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुभासपा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने कहा कि रिजवान मुनीर क्षेत्र के युवाओं का प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। मेहनत व लगन से कार्य करते रहने से नतीजा बेहतर मिलता है। सड़क, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व लोगों की जनसमस्याओं को लेकर रिजवान मुनीर संघर्ष करते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इन्हें विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

अवार्डी रिजवान मुनीर ने कहा कि युवाओं के हित में आगे भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान एडवोकेट जहीर अहमद, ज़ियाउद्दीन, इकरामुद्दीन, बाबुद्दीन चौधरी, अफसरूद्दीन खान, अबूजर चौधरी, गुफरान मुनीर, शादाब मुनीर, मसीहुद्दीन, प्रधान अब्दुल हकीम, पूर्व प्रधान वकील, इजहार करखी, तारिक सिद्दीकी, मेंहताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed