{"_id":"69654a1fc5cdcacc1a075df7","slug":"rizwan-munir-from-semariyawan-received-the-vivekananda-youth-award-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144299-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के रिजवान मुनीर को मिला विवेकानंद यूथ अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां के रिजवान मुनीर को मिला विवेकानंद यूथ अवॉर्ड
Tue, 13 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रिजवान मुनीर को मुख्यमंत्री सम्मानित करते हुए-स्रोत आयोजक
- फोटो : credit
सेमरियावां। कस्बे के रिजवान मुनीर ने जनपद का नाम प्रदेश में रोशन किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा दिवस समारोह में विवेकानंद यूथ अवॉर्ड दिया। मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये, ट्रॉफी, मोमेंटो, शाल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इससे जिले में व क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
रिजवान मुनीर लंबे समय से विकास खंड सेमरियावां के तप्पा उजियार क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष, प्रशासनिक स्तर पर संवाद और समाधान की पहल ने उन्हें एक सशक्त युवा नेतृत्व के रूप में स्थापित किया है। उनके कार्यों को देखते हुए स्थानीय लोग इस सम्मान को पूरे संतकबीरनगर के लिए गौरव की बात बता रहे हैं।
रिजवान मुनीर ने वृहद पौध रोपण अभियान के तहत अब तक जनपद में 12 हजार से अधिक पौधे लगवाकर हरित संदेश दिया है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े जागरूकता एवं मार्गदर्शन शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान और मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें युवाओं का रोल मॉडल बना दिया है।
विज्ञापन
उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में युवा सामाजिक कार्यों से जुड़कर सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़े हैं। उजियार क्षेत्र सहित पूरे जनपद के लोगों का कहना है कि रिजवान मुनीर को मिला प्रदेश स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड जिले के सामाजिक कार्यों को नई पहचान देगा। स्थानीय युवाओं ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।।
इस दौरान सपा नेता सुबोध यादव, मुनीरूलहसन चौधरी, एजाज मुनीर, अबूजर चौधरी, बाबुद्दीन चौधरी, जफीर अली करखी, इकरामुद्दीन, सूर्यमणि आदि ने बधाई दी है।