{"_id":"6a7618bb10deb89781082044","slug":"reviewed-the-progress-of-investigations-pending-on-igrs-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155179-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पर लंबित विवेचना की प्रगति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस पर लंबित विवेचना की प्रगति जांची
Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद और धनघटा थाने के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को कोतवाली खलीलाबाद और धनघटा थाने के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लंबित विवेचनाओं और आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति जांची। उन्होंने समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में एसपी ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर मामलों की विवेचना में वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक साक्ष्यों के प्रभावी संकलन पर विशेष जोर दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संतोषजनक निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान उपनिरीक्षक नंदू गौतम के संबंध में नियमानुसार विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए।