{"_id":"57473cbb4f1c1b2f07690870","slug":"returns-will-forfeit-the-deposit-npenge-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्न न जमा करने पर लगेगा अर्थदंड, नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्न न जमा करने पर लगेगा अर्थदंड, नपेंगे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 26 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को कार्यालय पर मातहतो और अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रिटर्न नहीं दाखिल करा पाने की स्थिति में कमिश्नर वाणिज्य कर के जरिए प्रदेश के 11 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस देने के साथ इन सभी अधिकारियों को मुख्यालय तलब किया गया है। ऐसी स्थिति में अधिकारियों के जरिए बड़ी संख्या में व्यापारियों को अर्थदंड की नोटिस दिया गया है।
आगे बताया कि निर्धारित समय में रिटर्न दाखिल नहीं करने पर प्रत्येक वर्ष 2000 रुपये अर्थदंड आरोपित किया जाएगा। अपंजीकृत व्यापारियों के विरुद्घ जांच के आदेश कमिश्नर वाणिज्य कर ने दिया है। भट्ठा समाधान अपनाने वाले व्यापारियों द्वारा बकाए की धनराशि पर 20 प्रतिशत अर्थदंड की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। अपंजीकृत व्यापारियों को जागरूक करने के लिए एवं पंजीयन के लिए कैंप लगाया जाएगा। आगे बताया कि 28 मई को गोला बाजार के मुखलिसपुर चौक पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। ऐसे व्यापारियों को चाहिए कि वह कैंप में पहुंच कर अपना पंजीयन जरूर कराए। आगे बताया कि जिले के 51 भट्ठा मालिकों और 100 से अधिक व्यापारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी अपने सुझाव को रखा। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विमल दूबे, टैक्स बार एसोसिएशन के संक्षरक राममूर्ति गुप्ता, एडवोकेट श्रवण अग्रहरि, पंतजलि अग्रहरि, दीपक श्रीवास्तव, कौशल मिश्रा, अभिनव अग्रवाल, राजेश कुमार पांडेय पंकज गुप्ता, राजेश खेतान आदि उपस्थित रहे।