{"_id":"6329f9644b049a6400498215","slug":"retired-worker-protest-in-ghagra-river-khalilabad-news-gkp4511856104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते गांधी आश्रम के कर्मचारी ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सेवानिवृत्त कर्मियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
- बकाया वेतन, ग्रेच्युटी की रकम दिलाए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के सेवानिवृत्त कमियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने डीएम से बकाया वेतन और प्राविडेंट फंड व ग्रेच्युटी दिलाए जाने की मांग की।
आश्रम के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामचंद चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मियों ने कहा कि वे लोग अपनी सेवानिवृत्त आयु पूरी कर चुके हैं। जिसके बाद गांधी आश्रम के क्षेत्रीय मंत्री ने सेवानिवृत्त कर दिया है। लेकिन उन लोगों को पांच से छह साल का वेतन व प्राविडेंट फंड तथा ग्रेच्युटी की जो धनराशि होती है वह आज तक भुगतान नहीं किया गया है। वे सभी लोग आर्थिक कठिनाईयों से गुजर रहे है। उनके बकाये रकम का भुगतान न हो से वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं शादी विवाह भी प्रभावित हो रहा है। अपने बकाया धनराशि के लिए कई बार आश्रम के मंत्री से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मियों ने कहा कि यदि उनके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में भोलानाथ, रामअधारे, नाथूराम, हरिराम प्रजापति, कन्हैया पांडेय, दिनेश शर्मा, कृष्ण कुमार, रामकरन सिंह, विश्वनाथ, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।