फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Restaurant shut down; samples of khoya paneer collected.

Sant Kabir Nagar News: रेस्टोरेंट कराया बंद, खोआ पनीर के नमूने लिए

Fri, 30 Oct 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Restaurant shut down; samples of khoya paneer collected.
हाईवे ​स्थित रेस्टोरेंट की जांच करती खाद्य टीम-स्रोत खाद्य विभाग
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेश में संचालित शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत दिवाली के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी व कालातीत खाद्य पदार्थ पाए जाने के कारण प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है। गोकुल स्वीट्स से एक नमूना पनीर का संग्रहित किया गया व राधे गोविंद स्वीट्स से खोआ का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंतरजनपदीय टीम ने कस्तूरी बेकर्स एंड स्वीट्स मेंहदावल चौक व कबीर स्वीट्स मेंहदावल बाईपास का निरीक्षण किया गया एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान संचालक संबंधित आवश्यक प्रपत्र खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों के सुधार के लिए नोटिस निर्गत की गई। इस प्रकार कुल दो नमूना संग्रहीत किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिलावट से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001805533 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed