{"_id":"5aa424754f1c1bae758b4b21","slug":"respect-the-africans-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फरियादियों का सम्मान करें अफसर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फरियादियों का सम्मान करें अफसर’
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
‘फरियादियों का सम्मान करें अफसर’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन दावा शेरपा ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर काम करें और उनका विश्वास प्राप्त करें। थानों पर फरियाद करने वालों का सम्मान करें और उनकी बातों को गंभीरता से सुनें। उन्होंने अपराध रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया।
एडीजी ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए रात में गश्त और बढ़ा दी जाए। इसके साथ ही दहेज हत्या के मामले चल रही जांच में तेजी लाया जाए। जिले में पिछले दिनों जो भी घटनाएं हुई है उसका पर्दाफाश जल्द से जल्द की जाए। थानेदारों को नसीहत देेते हुए कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। जब व्यवहार अच्छा होगा तो लोग थाने पर आएंगे और उनसे तालमेल भी बनेगा। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में जो भी थाने और चौकियां प्रस्तावित है, उनके लिए शासन से पहल करके जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा। बार्डर क्षेत्र के थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मी हमेशा सतर्क रहे तथा अपराध को रोकने के लिए दिए गए गोपनीय निर्देशों पर अमल करें। बैठक के दौरान एसपी हेमराज मीणा, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ खलीलाबाद रमेश कुमार, सीओ धनघटा एके मिश्रा, आनंद कुमार पांडेय, एलआईयू इंस्पेक्टर त्रिलोचन त्रिपाठी, इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह यादव, ईश्वर चंद्र प्रधान, राम समुझ प्रभाकर, गौरव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संतोष तिवारी, मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, महिला एसओ अनीता यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।