फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Republic Day celebrated with pomp in rural areas

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Fri, 27 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp in rural areas
सेमरियावां ब्लाक के पंचायत भवन सेहुड़ा पर ध्वजारोहण करते ग्राम प्रधान अफजाल अहमद।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में किया गया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मु. नजीर व ब्लॉक अध्यक्ष अकरम नजीर ने झंडारोहण किया। मदरसा अल-हिरा ग्लोबल एकेडमी मजीदाबाद में प्रबंधक मौलाना फुजैल नदवी और प्रधानाचार्य माशूक अहमद, दीशान सेंट्रल एकेडमी दुधारा में प्रबंध निदेशक डब्ल्यूए खान, दि माडर्न पब्लिक स्कूल दुधारा में डायरेक्टर मोहम्मद अहमद खान, एआरसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मूड़ाडीहाबेग में प्रबंधक शमशेर अहमद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

अलहिरा ग्लोबल एकेडमी मजीदाबाद में प्रबंधक फुजैल नदवी, एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में डायरेक्टर शोएब नदवी, अल-हिदायह पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अबरार अहमद व प्रधानाचार्य उरूसा रिजवान, मीरपुर करही स्कूल में तौफीक अहमद, एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में प्रबंधक इंजीनियर मुनीर, मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में प्रबंधक मसीहुद्दीन ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यलय में ईओ नवीन श्रीवास्तव, संत कबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज में प्रबंधक महंत विचार दास, संत कबीर विद्यापीठ स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक राकेश मिश्र, अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड़सरपार में प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान, शहीद रामप्रताप शिशु शिक्षा मंदिर में प्रबंधक व पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्त ने ध्वजारोहण किया।
जीनियस चिल्ड्रन अकादमी में प्रबंधक मुजीबुर्रहमान, संत कबीर कमाल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पुलिस चौकी मगहर में चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में प्रधानाचार्य भीम शंकर कन्नौजिया, स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज में प्रबंधक मंगल प्रसाद वर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बयारा में राकेश कुमार, मदरसा दारुलउलूम बरकातिया में प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती, मदरसा सय्यदुल उलूम में मौलाना वलीउल्लाह, कसीमुन्निशा बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक काजी अदील, पंडित जनार्दन मिश्रा इंस्टीट्यूसन में चेयरमैन जनार्दन मिश्र ने झंडारोहण किया।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा थाने में एसओ छोटेलाल राम, बखिरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह, पक्षी विहार कार्यालय में रणविजय सिंह, नगर पंचायत कार्यालय बखिरा में ईओ दिनेश कुमार सिंह, वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकपूर तिवारी, पं यदुनाथ राधेरमण सरस्वती शिशु मंदिर में चंद्रशेखर पाठक, सरस्वती मेमोरियल एकेडमी में विवेकानंद त्रिपाठी, पार्वती देवी मेमोरियल एकेडमी में शीतल प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
रोसयाबाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, पुलिस चौकी पौली में धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, सीएचसी शनिचरा बाजार में अधीक्षक प्रशांत कुमार, अनारी देवी महाविद्यालय शनिचरा में राहुल यादव उर्फ बादल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल दीपपुर में प्रबंधक शकील अहमद, रामनरेश बुद्धिसागर कांवेंट आदर्श इंटर कॉलेज पर प्रबंधक राम उजागर दुबे, छपरामगर्बी में देवेंद्र यादव, महेश्वरपुर प्राथमिक विद्यालय में जोखू यादव, शिव बखरी अमृत सरोवर में सुनील सिंह, चंदौली माफी में जुबेर अहमद, पाराहरगोविंद प्राथमिक विद्यालय पर डिंपल सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह व बीडीओ रामानंद वर्मा, बीएनएसएन राय एजुकेशन एकेडमी जंगल बेलहर में प्रबंधक दिलीप राय उर्फ मुन्ना राय, सीएचसी बेलहर कला में प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीष कुमार पांडेय, बीआरसी में बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, नगर पंचायत बेलहर कला में कुलदीप लाल, प्राथमिक विद्यालय जंगल बेलहर में प्रधानाध्यापक राम अवध, प्राथमिक विद्यालय बेलवा ठाकुराई में राधेश्याम यादव, प्राथमिक विद्यालय भगौसा में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया।
धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में संस्थापक रामचंद्र शुक्ल और प्रधानाचार्य कमलेंद्र प्रसाद, आदर्श विद्या विलास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका मृणालिनी त्रिपाठी ने झंडारोहण किया।
प्राथमिक विद्यालय केंचुआखोंर में प्रधान मुजाहिद, आरसीएमएस पब्लिक स्कूल मेंहदूपार में प्रबंधक डॉक्टर पंकज शुक्ला, स्व लाली देवी शिक्षा निकेतन गौरीराई में प्रबंधक राजमणि शर्मा, एनआई मार्डन स्कूल बरगदवा में प्रधान मुजाहिदुलइस्लाम, हाजी मुख्तार अहमद इंटर कॉलेज सेवाइचपार में प्रबंधक फिरोज खान, हाजी जैनुल्लाह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नियाज अहमद ने ध्वजारोहण किया।
...
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, प्रभात फेरी निकाली गई
मेंहदावल। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और प्रभात फेरी निकाली गई।
तहसील कार्यालय में एसडीएम योगेश्वर सिंह, जगद्गुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में प्रबंधक जय सिंह, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा तिवारी, सीओ कार्यालय में सीओ राजीव यादव, थाना परिसर में एसओ रविंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में ईओ संदीप कुमार सरोज ने झंडारोहण किया।
पार्वती कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक अजीत सिंह, बैजनाथ आईटीआई छपिया अंगद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजय उर्फ सोना तिवारी, कन्या कंपोजिट विद्यालय मेंहदावल में प्रधानाध्यापक सीमा सिंह, भगौती सिंह छेदी सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक विजय सिंह, सीएचसी पर अधीक्षक आरडी गौरव ने ध्वजारोहण किया। संवाद
....
अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी
धनघटा। गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालय और विद्यालयों में झंडारोहण किया गया। अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी।
तहसील में एसडीएम रविंद्र कुमार, हैंसर ब्लॉक में प्रमुख कालिंदी चौहान, राम विभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा में प्रबंधक वीरेंद्र यादव, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार में प्रबंधक उदय भान यादव, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाडी धनघटा में प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, कंपोजिट विद्यालय हरेवा में प्रधानाचार्य विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

रामविलास मुन्नीलाल इंटर कॉलेज संठी में प्रबंधक गिरधारी लाल, पारसनाथ इंटर कॉलेज सेमर डांडी में प्रबंधक राम प्रीत यादव, श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी में प्रबंधक महेंद्र नाथ राय, आरपी यादव महाविद्यालय महुली में सहायक प्रबंधक कृष्ण चंद्र यादव, आरपी यादव मार्डन इंटर कॉलेज महुली में प्रधानाचार्य रामचंद यादव, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर और एसआर इंटनेशनल एकेडमी नाथनगर में प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी और डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, विंदा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय परमेश्वरपुर सिक्टहां में प्रबंधक दीपेंद्र पाल ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed