{"_id":"6245eddd89662369ab1bbf1b","slug":"report-card-distributed-in-basic-schools-khalilabad-news-gkp431753316","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों के छात्रों में हुआ परीक्षाफल का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों के छात्रों में हुआ परीक्षाफल का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक स्कूलों के छात्रों में हुआ परीक्षाफल का वितरण
संतकबीरनगर। बेसिक स्कूलों में बृहस्पतिवार को परीक्षाफल का वितरण हुआ। प्राथमिक विद्यालय बड़गो में बीएसए ने परीक्षाफल उपलब्ध कराया। इस दौरान बच्चों के चेहरे खिल उठे। उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय अतरौरा में बृहस्पतिवार को बच्चों को परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। इस दौरान विदाई समारोह भी हुआ। इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेनू चौधरी, अंजू चौधरी, पंकज चौधरी, अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सेमरियावां ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिजल्ट वितरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां विजय कुमार गुप्त ने बताया की ब्लॉक के 141 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के सभी 19,166 छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया। ब्लॉक की 12 न्याय पंचायतों के सभी विद्यालयों में रिजल्ट दिवस मनाया गया। सेमरियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय के 170 व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 190 छात्र-छात्राओं को बीईओ विजय कुमार गुप्त ने रिजल्ट कार्ड दिया। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेमरियावां में सभी सौ छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गईं। नोडल शिक्षक संकुल जफीर अली ने सभी बच्चों को नए सत्र से नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राजीव उपाध्याय, मो. इरफान, विनोद चंद, लक्ष्मी नारायण, रवि चंद, शमा अजीज खान, नुजहत बतूल, मुबारक हुसैन, सरवरी खातून, किरण चौधरी, बुशरा, कम्मू बेगम, तय्यबा खातून आदि मौजूद रहे।
रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र पौली के कंपोजिट विद्यालय चकिया में बच्चों का सम्मान समारोह एवं कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का कार्यक्रम हुआ। सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले दस बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शनि यादव, रंजना, नीतू, खुशबू, वासरीन, महिमा, अंजू आदि शामिल है। बच्चों ने देश भक्ति नाटक ,लोकगीत, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को विदाई का अहसास कराया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ बंशीधर सिंह, प्रधानाचार्य बलबीर यादव, कौशल यादव, श्याम नरायन, रणविजय, भारत भूषण, राजेश गुप्ता, प्रशांत यादव, उमाशंकर, उषा यादव, शंभु यादव, महेश्वरी, माया सिंह, विमला, दिलीप आदि उपस्थित रहे।