{"_id":"6266d666c589791c951dc7bf","slug":"removed-incrochment-khalilabad-news-gkp43463693","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर में अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगहर में अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर में अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण
-एसडीएम के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी का उपयोग किया गया। यह अभियान तीन दिन तक चलेगा और नगर की मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर कस्बे की सड़कें अतिक्रमण से सिकुड़ गई हैं। जिस कारण आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए 21 अप्रैल 2022 को नोटिस जारी कर लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कराया था। सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम सदर नवीन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम पहुंची और कबीर चौरा मुख्य द्वार से काजीपुर चौराहे तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नाले पर की गई पक्की ढलाई को तोड़ा गया। प्रभारी ईओ एवं एसडीएम सदर नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मगहर कस्बे में नाले और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान अगले दो-तीन दिन तक चलेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद अगर फिर से अतिक्रमण किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार हरीराम यादव, राजस्व निरीक्षक निजामुद्दीन खां, लेखपाल चंद्र भूषण कन्नौजिया, विजय पाल, सर्वेश सिंह, संजय दूबे, संतोष गुप्ता, तीर्थराज यादव, दिनेश भारती, अशोक सिंह, अजय वर्मा, अशोक कन्नौजिया, दिनेश गिरी, राम किशुन पासवान आदि मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से चौकी प्रभारी बलराम पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद थे।