फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Relatives were shocked to see the dead body

शव देखकर फफक पड़े परिजन

Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Relatives were shocked to see the dead body
लालमति देवी के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : KHALILABAD
शव देखकर फफक पड़े परिजन
विज्ञापन

स्कूटी से गोरखपुर इलाज कराने जा रहे थे दंपती
सहजनवां के पास वाहन की चपेट में आ गए
धनघटा (संतकबीरनगर)। इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे स्कूटी सवार दंपती सहजनवां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका पति मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
शाम के समय जब पत्नी का शव उसके घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गागरगाड़ गांव के धनघटा चौक निवासी 58 वर्षीय बनारसी चौधरी 55 वर्षीय पत्नी लालमति देवी को स्कूटी पर बैठाकर गोरखपुर इलाज कराने जा रहे थे। सहजनवां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।
विज्ञापन

लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लालमति देवी को मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के बाद शाम के समय लालमति देवी का शव उनके घर लाया गया तो बेटे सतीश, विजय, संतोष मां का शव देखकर फफक पड़े। छोटी बेटी बेबी की शादी अभी नहीं हुई है। मां के शव को देख बेटी सदमे में है। अचानक हुए हादसे की जानकारी पर तमाम लोग उनके घर पहुंच गए। बनारसी चौधरी का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed