फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Record production, farmers will be rewarded 8

रिकॉर्ड उत्पादन पर 8 किसान पुरस्कृत होंगे

Mon, 21 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसंबर को जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

 कार्यक्रम में   जिले में उत्पादन करने में रिकार्ड बनाने वाले आठ किसान सम्मानित होंगे। चयनित प्रगतिशील किसानों ने   रबी और खरीफ की फसल में अधिक उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

 कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 23 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें कृषि,उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता,सिंचाई ,विद्युत, एग्रो आदि विभाग ,बैकर्स ,एनजीओ एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 किसानों को नवीनतम तकनीकी से खेती करने के तरीके बताए जाएंगे। किसान सम्मान योजना रबी वर्ष 2014-15 एवं खरीफ 2015 के लिए चयनित आठ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। 
डिप्टी डायरेक्टर कृषि शिवदत्त तिवारी ने बताया कि गेहूं एचडी -2967 बैरायटी की बुआई करके सेमरियावां विकास खंड के उमिला निवासी सुरेंद्र राय पुत्र राम दुलारे राय ने प्रति हेक्टेयर 55.20 क्विंटल गेहूं का उत्पादन करके जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है।
जबकि हैंसर बाजार ब्लॉक के मिठना गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र त्रिलोकीनाथ ने गेहूं के उसी बैरायटी की बुआई करके  प्रति हेक्टेयर 55 क्विंटल का उत्पादन करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।
नाथनगर ब्लॉक के हरपुर निवासी किसान चंद्र प्रकाश चौधरी ने सरसों एनडीआर-8501 वैरायटी सरसों की बुआई करके प्रति हेक्टेयर 22.20 क्विंटल उत्पादन करके प्रथम स्थान पाने का रिकॉर्ड बनाया है।
सांथा विकास खंड के बौरब्यास गांव निवासी किसान सतींद्र नाथ ने सरसो एनडीआर-8501 वैरायटी की बुआई करके प्रति हेक्टेयर 22 क्विंटल उत्पादन करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
 बघौली ब्लॉक क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी किसान रामतीरथ ने धान एराइज 6444 गोल्ड वैरायटी के धान की बुआई करके प्रति हेक्टेयर 61.00 क्विंटल उत्पादन करके प्रथम स्थान हासिल किया है।
इसी तरह सेमरियावां ब्लॉक के टेमा रहमत गांव निवासी नरसिंह ने एराइज 6444 गोल्उ वैरायटी के धान की बुआई करके प्रति हेक्टेयर 60.50 क्विंटल उत्पादन करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 मेंहदावल ब्लॉक के विशुनपुर गांव निवासी अष्टभुजा मणि ने तिल प्रगति  वैरायटी की बुआई करके प्रति हेक्टेयर 6.60 क्विंटल उत्पादन करके प्रथम स्थान पाने का रिकॉर्ड बनाया है।
जबकि उसी विकास खंड के सांडे कला गांव निवासी रवींद्र सिंह ने भी तिल प्रगति वैरायटी की बुआई करके प्रति हेक्टेयर 6.40 क्विंटल उत्पादन करके द्वितीय स्थान हासिल किया।

उत्पादकता में प्रथम स्थान पाने वाले किसान और 7000 रुपये और द्वितीय स्थान पाने वाले को 5000 रुपये और प्रशस्त्रि पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आगे बताया कि उद्यान, मत्स्य और पशुपालन विभाग से भी आठ- आठ किसानों को पुरस्कृत किया जाना है। जिनकी सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed