{"_id":"61f0291016e38f1ab2730ab4","slug":"reached-dead-body-soldier-khalilabad-news-gkp424897914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कर्मी का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य कर्मी का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य कर्मी का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम
23 जनवरी को नागपुर सैनिक प्रशिक्षण कार्यालय से परिजनों को दी गई घटना की सूचना
घटना के दिन पत्नी देने गई थी टीईटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। दो दिन पूर्व नागपुर जनपद के कामठी क्षेत्र के छावनी स्थित कैंटोनमेंट ऑफिसर मेस परिसर में स्थित पेड़ से लटकती बखिरा क्षेत्र के बौरब्यास गांव निवासी आर्मी के जवान की लाश मिली थी। मंगलवार को जवान का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। जवान के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीण जुट गए। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना से ग्रामीण भी गमगीन थे।
बौरब्यास गांव निवासी पीड़ित चाचा जयनाथ राय ने बताया कि 27 वर्षीय भतीजा विवेक राय पुत्र अखिलेश वर्ष 2015 में आर्मी में भर्ती हुआ था। वर्तमान में नागपुर के कामठी स्थित सैनिक प्रशिक्षण केंद्र में छह माह का प्रशिक्षण ले रहा था। 15 दिन पूर्व विवेक गांव आया था। 23 जनवरी को सैनिक प्रशिक्षण केंद्र से फोन आया कि भतीजे विवेक ने आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना से परिजन अवाक रह गए। भतीजे के पास तीन साल का बेटा वेदू है। 24 जनवरी को वेदू का मुंडन संस्कार होना था, लेकिन इस बीच भतीजे की मौत से मुंडन संस्कार नहीं हो सका। बड़े भतीजे उपेंद्र राय भी सेना में हैं। जिनकी तबीयत खराब होने से वह मेडिकल अवकाश पर घर आए हैं। पीड़ित पत्नी वीना ने बीएड किया है। घटना के दिन ही वीना मायके में टीईटी देने गई थी। इधर, नागपुर में स्थित सेना कार्यालय से घटना की सूची मिली। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूछताछ में जवान का शव लेकर आए एंबुलेंस चालक संतोष ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह नागपुर जनपद के कामठी क्षेत्र के छावनी स्थित कैंटोनमेंट ऑफिसर मेस परिसर में सैनिक विवेक की नॉयलन की रस्सी से पेड़ से लटकती लाश मिली थी। जवान विवेक कामठी स्थित सैनिक प्रशिक्षण केंद्र में छह माह पूर्व प्रशिक्षण के लिए आए थे। उसने बताया कि जवान की आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। वैसे पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। इसी आधार पर जवान की मौत की वजह को आत्महत्या माना जा रहा है। पीड़ित परिजन शव का अंतिम संस्कार अयोध्या ले जाकर किए जाने की बात बताए।