फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   reach home for vote

Sant Kabir Nagar News: मतदाताओं का आशीर्वाद मांगने पहुंच रहे उम्मीदवार

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
reach home for vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। चुनाव चिह्न आवंटित हो चुका है। प्रत्याशी जनता का आशीर्वाद मांगने के लिए वार्डों में पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा हलचल सीमा विस्तारित क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। विकास के लुभावने वादे कर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान होना है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो चुका है। ऐसे में प्रत्याशी अब अपने-अपने वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं को सहेजने में जुट गए हैं। सुबह और शाम को वार्डों में प्रत्याशी और समर्थक पहुंच रहे हैं। मतदाताओं को चुनाव चिह्न बताकर विकास का दावा कर रहे हैं और खुद को सबसे बेहतर बता रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हलचल सीमा विस्तारित क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। चूंकि यह क्षेत्र पहली बार शहर में शामिल हुआ है, ऐसे में यहां पर समस्याएं भी बहुत है। जिसके कारण प्रत्याशियों को मतदाताओं को समझाने में मुश्किलें आ रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के कसैला, डीघा, मैलानी, सरौली, बनियाबारी आदि क्षेत्रों में सुबह से ही प्रत्याशियों की हलचल बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए प्रत्याशियों में होड़ लग जा रही है। इसके साथ ही सभी प्रत्याशी वार्ड के विकास का वादा कर रहे हैं और यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि उनसे बेहतर कोई नहीं है। मतदाता भी प्रत्याशियों की बात को ध्यान से सुन रहे हैं। समस्याएं गिना रहे हैं और समर्थन का आश्वासन दे रहे हैं। पार्टियों से जुड़े प्रत्याशी सिंबल बताने में सबसे आगे हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बताने के लिए बार-बार समझाना पड़ रहा है।

हालांकि अभी मतदान की तिथि दूर है, ऐसे में मतदाताओं की चुप्पी बनी हुई है, ऐसे में चुनाव में ऊट किस करवट बैठेगा, यह समय के गर्भ में है, लेकिन प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed