फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rate hike of diesel and petrol

पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल 91 रुपये के पार

Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
rate hike of diesel and petrol
मुखलिसपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पेट्रोल ने लगाया शतक, डीजल 91 रुपये के पार
विज्ञापन

- कीमत बढ़ने पर आम लोगों पर पड़ेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से ही पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बदलाव किया गया है। इसके साथ ही जिले में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है तो डीजल भी 91 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
खलीलाबाद शहर में मंगलवार को पेट्रोल सादा 100.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पेट्रोल स्पीड का रेट 103.04 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 0.80 और 0.70 रुपये की बढ़त हुई है। इससे वाहन चालकों को खासकर लंबी दूरी तय करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही लगातार डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी से महंगाई भी बढ़ रही है। कारण यह है कि डीजल व पेट्रोल के दामों में बढोत्तरी से माल ढुलाई भाड़ा बढ़ेगा, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद निवासी महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि से महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि टैक्स कम किया जाए। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी से आमजन मानस पर असर पड़ेगा। महंगाई बढ़ेगी और आमजन की आर्थिक स्थित प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार ने मांग किया कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed