{"_id":"63519b49d8361b38ac5835b8","slug":"rapti-river-water-level-receded-khalilabad-news-gkp4547826122","type":"story","status":"publish","title_hn":"SantkabirNagar Flood: राप्ती नदी का घटा जलस्तर, गांव के लोग रात में कर रहे तटबंध की रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SantkabirNagar Flood: राप्ती नदी का घटा जलस्तर, गांव के लोग रात में कर रहे तटबंध की रखवाली
Fri, 21 Oct 2022 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:10 PM IST
सार
हदावल क्षेत्र स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध स्थित राप्ती नदी का जलस्तर अब भी लाल निशान से ऊपर है। बुधवार शाम चार बजे राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन
मेंहदावल के करमैनी बेलौली तटबंध पर लाल निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में राप्ती नदी अब भी लाल निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर में गिरावट आई है। नदी का जलस्तर वर्तमान में खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे तटबंधों पर कई जगह जलस्तर का दबाव बना हुआ है। डुमरियाबाबू गांव के लोग रात में तटबंध पर रहकर सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेंहदावल क्षेत्र स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध स्थित राप्ती नदी का जलस्तर अब भी लाल निशान से ऊपर है। बुधवार शाम चार बजे राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को लाल निशान 79.50 मीटर से नदी 22 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बृहस्पतिवार को 79.80 मीटर की जगह शाम चार बजे नदी का जलस्तर 79.72 मीटर मापा गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में आठ सेमी की कमी आई है, लेकिन जलस्तर कई स्थानों पर तटबंध को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
डुमरियाबाबू गांव के पास तटबंध से जलस्तर सट कर बह रहा है। पिछले वर्ष बरसात व जलस्तर में उछाल के साथ ही ज्यो ही नदी का जलस्तर तटबंध के करीब पहुंचा था, वैसे ही रात में यहां रिसाव शुरू हो गया था। वर्तमान में तटबंध का जलस्तर के प्रभाव में आते ही गांव के लोग रतजगा कर तटबंध की सुरक्षा में जुटे हैं। गांव निवासी श्रीराम यादव, दयासागर यादव, ध्रुपाली यादव, ओमप्रकाश, उमेश आदि ने बताया कि दो वर्षों से जब भी नदी के जलस्तर में उछाल आता है और यहां के तटबंध जलस्तर के प्रभाव में आते हैं तो तटबंध में रिसाव की स्थिति हो जाती हैं।
विज्ञापन
बाढ़ खंड के अवर अभियंता वीरेंद्र यादव ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर नदी तटबंध को छू रही है, लेकिन जलस्तर का दबाव तटबंध पर नही हैं। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। एक-दो दिनों में जलस्तर में और गिरावट आएगी।