{"_id":"60d87cce8ebc3e3346789000","slug":"rapti-river-katan-khalilabad-news-gkp399685070","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरा मंदिर व विशुनपुर बांगर में राप्ती नदी कर रही कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा मंदिर व विशुनपुर बांगर में राप्ती नदी कर रही कटान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरा मंदिर व विशुनपुर बांगर में राप्ती नदी कर रही कटान
- करमैनी बेलौली तटबंध का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। करमैनी बेलौली तटबंध के खैरा मंदिर व विशुनपुर बांगर में राप्ती नदी कटान कर रही है। कटान स्थल को पाटने में ड्रेनेज खंड के अधिकारी सुस्त हैं। हालांकि नदी के जल स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को नदी का जलस्तर 77.30 मीटर रहा जो खतरे के निशान 79.50 मीटर से काफी नीचे है। रविवार को सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कटान स्थल का निरीक्षण किया और ड्रेनेज खंड के अधिकारियों को कटान को जल्द से जल्द भरे जाने की मांग की।
मेंहदावल क्षेत्र में 19.200 किलोमीटर लंबा करमैनी -बेलौली तटबंध पर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई स्थानों पर कटान की स्थिति साफ दिखाई दे रही हैं। रविवार को मेंहदावल विधानसभा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने करमैनी से बेलौली तक तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां कई स्थानों पर रेनकट्स तटबंध पर पाया गया। खैरा मंदिर, नौगो, जोरवा, विशुनपुर बांगर आदि स्थानों पर कटान की स्थिति देखी गई। शासन द्वारा बेलौली के किलोमीटर 16.200 व 17.00 के बीच शासन द्वारा बोल्डर पिचिंग व नोज का कार्य अधूरा देख विभागीय अधिकारियों से पूर्व विधायक ने सवाल जवाब किया तो लोग चुप्पी साध लिए। पूर्व विधायक ने ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि तटबंध कही भी क्षतिग्रस्त हुआ और कछार क्षेत्र की जनता बाढ़ की चपेट में आई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
करमैनी बेलौली तटबंध पूरी तरह से महफूज है। तटबंध की सतत निगरानी कराई जा रही है। आवश्यकता अनुसार कटान स्थलों पर बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं। नदी का जलस्तर लगातार घट रहा हैं कही से भी तटबंध असुरक्षित नही हैं। जहां भी कटान की स्थिति संज्ञान में आ रही है वहां कार्य कराए जा रहे है।
विज्ञापन
- रामउजागीर, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड द्वितीय