फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rapti crossed danger level

खतरे के निशान को पार कर गई राप्ती, दहशत

Fri, 27 Aug 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
rapti crossed danger level
खतरे के निशान को पार कर गई राप्ती, दहशत
विज्ञापन

तटबंध से सटे गांव के ग्रामीणों में नदी की भयावह स्थिति देखकर बढ़ी परेशानी
ड्रेनेज खंड के एक्सईएन ने किया तटबंध का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती का जलस्तर लाल निशान के पार पहुंच गया है। ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों व कर्मचारियों के दावे से इतर राप्ती का जलस्तर उछाल पर पहुंच गया। बढ़े जलस्तर के कारण तटबंध पर काफी दबाव है। वैसे तो ड्रेनेज खंड के अधिकारी बाढ़ निरोधक कार्य में जुटे हैं। शुक्रवार को ड्रेनेज खंड द्वितीय के एक्सईएन ने तटबंध का निरीक्षण किया।

मेंहदावल क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान को पार कर गया। वर्तमान समय में नदी का जलस्तर खतरे के निशान 79.50 मीटर से पांच सेंटीमीटर उपर बह रहा है। नदी का जलस्तर शुक्रवार को दिन में 12 बजे 79.55 मीटर पर पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर ने विभागीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। तटबंध से सटे गांव बेलौली, खैरा, थरौली, डुमरियाबाबू, विशुनपुर, कुसौना, तिवारीपुर, बानडुमर, बढ़या ठाठर, जोरवा, छपिया पराग, नौगो, बेलौहा, करमैनी नदी के मोहाने पर खड़ा है। बढ़ते जलस्तर व खतरे के निशान से नदी के ऊपर जाने की खबर सुनकर इन गांवों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर भयभीत हैं। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता डीके सहाय ने तटबंध का निरीक्षण करने के दौरान तटबंध को सुरक्षित करने के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तटबंध की निगरानी के साथ ही बाढ़ निरोधक कार्य युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश जारी किए। सहायक अभियंता रामउजागीर लाल ने बताया कि राप्ती का जलस्तर लाल निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर आ गया है। अब भी नदी बढ़ रही है। आवश्यकता अनुसार तटबंध की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed