फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape with brothers wife

शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, बाद में मुकरा

Wed, 20 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
rape with brothers wife
शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध, बाद में मुकरा
विज्ञापन

- देवर के साथ शादी करने के नाम पर ससुरालियों ने मायके वालों से दहेज में लिया दो लाख रुपये
- देवर की सिद्धार्थनगर में तय कर दी शादी, पीड़िता को पता चला तो पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार
- पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा के साथ शादी करने का झांसा देकर देवर ने शारीरिक संबंध बनाया। जबकि ससुराली दोबारा शादी करने के नाम पर उसके मायके वालों से दहेज के रूप में दो लाख रुपये भी ले लिए।अब देवर ने शादी करने से इंकार कर दिया। ससुरालियों ने देवर की सिद्घार्थनगर में शादी भी तय कर दी है। इस मामले में पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।

पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 27 मई 2013 को हुई थी। 31 दिसंबर 2014 को उसके पति की मृत्यु हो गई। उसके ससुराल और मायके वालों ने मिलकर पुन: उसकी शादी देवर के साथ किए जाने का निर्णय लिया। जबकि उस समय देवर विदेश में थे। उसके देवर भी सहमत थे। कुछ दिनों बाद देवर घर आए और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। बाद में देवर फिर छुट्टी समाप्त हो जाने पर विदेश चले गए। देवर उसके फोन पर आए दिन बात करते रहे और शादी का आश्वासन देते रहे। वर्ष 2019 में देवर के परिवार द्वारा जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए उसके मायके से दो लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए। आरोप है कि करीब आठ साल बाद देवर घर आए,लेकिन घर आने से पूर्व ही ससुराल के लोग साजिशन उसे मायके भेज दिए। गोपनीय तरीके से देवर की शादी सिद्घार्थनगर जिले में तय कर दिए। इसकी जानकारी होने पर वह देवर और ससुराल वालों से बातचीत की, लेकिन ससुराल वाले नाराज हो गए। देवर ने तो उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसके देवर, सास और जेठ पुन: विवाह करने के नाम पर मायके वालों से दो लाख रुपये दहेज के रूप में ले लिए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर देवर की शादी रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपी देवर पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed