फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rape to polio affected damsel

ननिहाल में पोलियो ग्रस्त युवती से किया दुष्कर्म

Thu, 12 May 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape to polio affected damsel
ननिहाल में पोलियो ग्रस्त युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहने वाली युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मामी दौड़ी, लेकिन आरोपित धमकी देकर भाग गया। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़ित मामी का कहना है कि नौ मई को उसके घर के लोग शादी में गए थे। घर में वह और उसकी देवरानी व 22 वर्षीय भांजी थी। वह और देवरानी छत पर थीं, जबकि भांजी बरामदे में सो रही थी। रात में गांव का एक युवक उसके घर पहुंच गया और भांजी को गोशाला में उठा ले गया। आरोप है कि युवक ने भांजी से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। भांजी ने शोर मचाया तो वह और देवरानी दौड़ कर पहुंचीं। दोनों को देख कर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। उसकी भांजी पोलियो से पीड़ित है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। जिसकी वजह से भांजी उसी के घर पर रहती है। पीड़ित मामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित युवक पर दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया। एसएसआई राकेश मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपित को बुधवार को सोनी होटल के निकट से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। जबकि पीड़िता को महिला सिपाही की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed