{"_id":"6293b904178e51653c2e2524","slug":"ranking-of-district-hospital-khalilabad-news-gkp438593076","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द जिला अस्पतालों की होगी रैकिंग, मिलेगा ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द जिला अस्पतालों की होगी रैकिंग, मिलेगा ईनाम
विज्ञापन

- एन्वायस प्रमाणीकरण योजना शुरू करने जा रही सरकार
- अस्पताल में उपलब्ध संसाधन, चिकित्सकों का समय से बैठना आदि को देखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश के जिला अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अब रैंक दिया जाएगा। प्रदेश के समस्त जिला अस्पतालों में जल्द ही एन्वायस प्रमाणीकरण योजना (नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाएगा और वहां पर संसाधन बढ़ाया जाएगा।
जिला अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के जरिए मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के साथ ही अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच भी उपलब्ध करा रही है। इसके बावजूद अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने को लेकर एन्वायस प्रमाणीकरण योजना (नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस सर्टिफिकेट) की प्रकिया शुरू कर रही है। इसके तहत जिला अस्पताल में साफ सफाई, रंगाई-पुताई, चिकित्सकों के समय से बैठना, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना, हर तरह की दवा उपलब्ध कराना, जांच की सुविधा आदि को शासन से नामित टीम देखेगी। इसके साथ ही इसका भौतिक सत्यापन भी करेगी और मरीजों से भी बातचीत करेगी। टीम अस्पतालों की रैंक निर्धारित करेगी। पहले से 10 अंक में शामिल अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाएगा और वहां पर संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पतालों की बेहतर व्यवस्था बनाने को लेकर एन्वायस प्रमाणीकरण योजना शुरू हो रही है। इसमें अस्पताल की सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों के जरिए मरीजों का इलाज करना समेत अन्य कार्य देखे जाएंगे। जिन अस्पतालों में बेहतर सुविधा मिलेगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जिसको लेकर अस्पताल में तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों को समय से बैठने और मरीजों से बेहतर संवाद स्थापित करने आदि को कहा गया है। उम्मीद है जिले के अस्पताल को बेहतर रैंक मिलेगा।