फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ramnath covind come in maghar

राष्ट्रपति को पूर्वांचल की परंपरा बताएंगी झांकियां

Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
ramnath covind come in maghar
मगहर में राष्ट्रपति के अगमन को लेकर कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
राष्ट्रपति को पूर्वांचल की परंपरा बताएंगी झांकियां
विज्ञापन

- रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम को यादगार बनाने की चल रही तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कबीर स्थली मगहर में पांच जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन होगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। राष्ट्रपति को झांकी के माध्यम से पूर्वांचल की परंपरा से अवगत कराया जाएगा।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यदाई संस्थाएं विकास कार्यों को पूर्ण कराने में जुटी है। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को यादगार बनाने की पूरी कोशिश है। हेरीटेज सर्किट और कबीर अकादमी का उद्घाटन राष्ट्रपति के जरिए किया जाएगा। परिसर की सफाई कार्य के लिए नगर पंचायत मगहर, नगर पालिका खलीलाबाद और अन्य नगर पंचायतों के सफाई कर्मी के साथ की ग्रामीण सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

हेलीपैड से उतरने के बाद राष्ट्रपति कबीर की समाधि और मजार का दर्शन करेंगे। उसके बाद राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल से संबोधन करेंगे। पूर्वांचल की लोक परंपरा को दर्शाने के लिए तरह-तरह की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। इसमें मयूर नृत्य, अवधी नृत्य और राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन पर भी रहेगी नजर
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बनाया गया है। खास बात यह है कि बाहरी ड्रोन पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सीओ सदर ने अभ्यास कराया है। पार्किंग के लिए पांच जगह चिह्नित किया गया है। कबीर चौर परिसर और उसके आस-पास पेड़ है। सुरक्षा के दृष्टि से पेड़ के पास भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। संदिग्धों की जांच के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। रेलवे स्टेशन आदि की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed