फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ram ashish sharma became mantri of gandhi ashram

राम अशीष शर्मा बने गांधी आश्रम के मंत्री

Sat, 09 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
ram ashish sharma became mantri of gandhi ashram
गाँधीआश्रम मगहर के पुन: मंत्री पद पर बहाल होने पर रामअशीष शर्मा को कर्मचारियों ने फूल माला व पहना ? - फोटो : KHALILABAD
राम अशीष शर्मा बने गांधी आश्रम के मंत्री
विज्ञापन

बोले, गांधी आश्रम को उन्नति की ओर ले जाने का करेंगे हरसंभव प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मगहर के मंत्री पद का विवाद रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। इसको रजिस्ट्रार ने निस्तारित करते हुए ढाई साल बाद राम अशीष शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया और गांधी आश्रम का मंत्री घोषित किया है। रजिस्ट्रार के फैसले के बाद शनिवार को गांधी आश्रम मगहर में पहुंचे मंत्री राम अशीष शर्मा का कर्मचारियों ने गांधी आश्रम गेट पर माला पहना कर और उन्हें मिठाई खिला कर स्वागत किया।

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मगहर के मंत्री पद को लेकर रमेश चंद मिश्रा और राम अशीष शर्मा के बीच पिछले 30 महीने से सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज तथा चिट्स गोरखपुर के न्यायालय में विवाद चल रहा था। जिस पर रजिस्ट्रार अजय कुमार शाही ने साक्ष्यों और प्रबंध समिति के सदस्यों की की सूची को वैध ठहराते हुए विवाद का निस्तारण कर दिया। इसकी सूचना संबंधित विभागों व जिम्मेदार लोगों को भेज दी गई है। मंत्री राम अशीष शर्मा ने अपने पक्ष में हुए फैसले पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं हो सकता। यह जीत कर्मचारियों के धैर्य और सहनशीलता का परिणाम है। गांधी आश्रम को उन्नति की तरफ ले जाने का हर संभव प्रयास करते रहेंगे। आगे कहा कि जिस तरह गांधी आश्रम ढाई साल पहले कार्य कर रहा था। उसी प्रकार से पुन: सभी कर्मचारी पूरे मनोयोग के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम के सेवानिवृत्त व कर्मचारियों के समस्त बकाए भुगतानों को लेकर वह गंभीर हैं। जल्द ही इसका निस्तारण कर लिया जाएगा। स्वागत करने वालों में वीरेंद्र कुमार दूबे, राम अशीष यादव, राम मिलन, शिव शंकर यादव, इंद्रेश कुमार, सुभाष चंद्र पांडेय, अवध नारायण पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed