{"_id":"636e84b3eae0da62f47d870a","slug":"rakesh-tikait-reached-in-maghar-khalilabad-news-gkp4570421141","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: संतकबीरनगर में बोले राकेश टिकैत, किसानों को बदनाम कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: संतकबीरनगर में बोले राकेश टिकैत, किसानों को बदनाम कर रही है भाजपा
Sat, 12 Nov 2022 03:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:44 PM IST
सार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की यह सरकार देश को बेचना चाहती थी। आज पार्टियां टूट चुकी हैं। इनके न होने से इनका विरोध कौन करे। यह विपक्ष को तोड़ने व खत्म करने में जुटी है। जब तक जनता सड़क पर नहीं उतरेगी तब तक समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
घनश्यामपुर में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए?
- फोटो : KHALILABAD
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादे से अब उससे पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। घनश्यामपुर गांव में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। एमएसपी पर न कोई कमेटी गठित है और न ही कोई कानून पर अमल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में किसान रैली का आयोजन किया गया है। किसानों को रैली में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्न का कोई भाव ही नहीं होने से बड़े पूंजीपति सस्ते में खरीद कर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। किसान ठगा जा रहा है। सरकार चाहती है कि खेती से लोग हटे और मोग भंग हो। अपने मकसद में सरकार कामयाब भी हो रही है।
भाजपा की यह सरकार देश को बेचना चाहती थी। आज पार्टियां टूट चुकी हैं। इनके न होने से इनका विरोध कौन करे। यह विपक्ष को तोड़ने व खत्म करने में जुटी है। जब तक जनता सड़क पर नहीं उतरेगी तब तक समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, इंद्रेश कुमार, रमाशंकर यादव, कर्म हुसेन मंसूरी, श्रवण कुमार पांडेय, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।