फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rajesh became adhyaksh

Sant Kabir Nagar News: राजेश एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, आनंद बने महामंत्री

Mon, 08 Jan 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
rajesh became adhyaksh
जिला अस्पताल में संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के चुनाव में चुने गए जिलाध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष,मह
एनएचएम कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ
विज्ञापन

फोटो है

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में हुआ। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दो बजे तक चला। मतगणना के बाद राजेश पांडेय जिलाध्यक्ष और आनंद मौर्य महामंत्री चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। विजेता प्रत्याशी को कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सोहन गुप्त की निगरानी और चुनाव प्रभारी दीनदयाल वर्मा की देखरेख में सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दो बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। इसमें कुल 566 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन मत अवैध रहा। अध्यक्ष पद के लिए हरिओम सिंह को 140 मत, संदीप कुमार पांडेय को 167 मत और राजेश कुमार पांडेय को 256 मत मिले। राजेश पांडेय 89 मत से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए आनंद मौर्य को 391 मत और प्रतिभा राय 173 मत मिले। आनंद मौर्य 218 मत से चुनाव जीत गए। उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम चौधरी और कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार गिरी पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पांडेय और महामंत्री आनंद मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए कार्य किया जाएगा। उनकी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर निस्तारित कराया जाएगा।

इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, डॉ मुबारक अली, राजकुमार यादव, गुलेंदु, विरेंद्र, सुशील त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, संजय भारती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed