{"_id":"64c6ae3addb88be2ff048a44","slug":"raised-demand-from-former-mla-to-open-office-in-the-town-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-975-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक से कस्बे में कार्यालय खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पूर्व विधायक से कस्बे में कार्यालय खोलने की उठाई मांग
Mon, 31 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा में पूर्व विधायक को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। प्रधानमंत्री के मन की बात के दौरान धर्मसिंहवा में पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल से स्थानीय लोगों ने कस्बे में नगर पंचायत का अस्थाई कार्यालय खोले जाने की मांग उठाई। लोगों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
नगर पंचायत में अस्थाई कार्यालय की मांग करते नगर वासी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लोग रविवार को पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल से मिले। कस्बे में अस्थाई कार्यालय स्थापित करने की मांग उठाई। नगरवासियों ने पूर्व विधायक से उचित पहल करते हुए धर्मसिंहवा कस्बे में कार्यालय स्थापित कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि यह कस्बा पौराणिक महत्व रखता है। इसी के नाम से धर्मसिंहवा कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां बौद्ध स्थल स्थापित है। लोगों ने कहा कि कस्बे में ही धर्मसिंहवा कार्यालय खोला जाना चाहिए। पूर्व विधायक ने लोगों को इस मामले में उचित पहल करने का आश्वासन दिया है।