फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   rainfal in public problem

Sant Kabir Nagar News: बरसात में जलभराव से गली मोहल्लों में निकलना होता है मुश्किल

Wed, 24 May 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
rainfal in public problem
मेंहदावल के पश्चिम टोला वार्ड में बरसात में ऐसे भर जाता है पानी ।फाइल फोटो
मेंहदावल। शहर की सरकार जल निकासी की व्यवस्था में फेल है। कस्बे से बाहर जलभराव का पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। निजी तालाबों व गड्ढों में पानी गिरा कर अपनी जिम्मेदारियों से बचने वाला नगर पंचायत प्रशासन शहर से बाहर जल निकासी की व्यवस्था कर पाने में अभी तक नाकाम है। इसका नतीजा है कि हर बरसात के मौसम में कई वार्डों में जलभराव के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मेंहदावल नगर पंचायत के उत्तर पट्टी से टड़वरिया चौराहा जाने वाला मार्ग हर बरसात में जलभराव की समस्या झेलता है। नायक टोला वार्ड स्थित जनता वैदिक महाविद्यालय से सटे इंटरलॉकिंग सड़क जलभराव की समस्या झेलती है। वहीं पश्चिम टोला से बीएम सिटी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क भी हर बरसात में जलभराव से ग्रस्त रहती है।
विज्ञापन

अगर बात करें उत्तर पट्टी की टडवरिया से उत्तर पट्टी चौराहे के समीप तक बना नाला पूरी तरह बैठा हुआ है। यहां के पानी को कस्बे से बाहर निकाले जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां जाम पड़ी हुई हैं, जिसके कारण नालियों का पानी सड़क पर फैला रहता है। हल्की सी बरसात में ही इन सड़कों की सूरत बिगड़ जाती है। नायक टोला वार्ड का गौशाला मार्ग जो डिग्री कॉलेज से सटे हैं। हर बरसात में जलभराव की समस्या से ग्रस्त रहता है। यही हाल पश्चिम टोला वार्ड का है। बीएमसीटी मार्ग से जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग सड़क से सटे बनी नालियां जाम हैं। बरसात के दिनों में यह सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न करती है। इसके कारण हर आने जाने वाले को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

0000000000000000
वार्ड में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। निजी गड्ढों में बरसात का पानी गिरता रहा है, लेकिन आबादी बढ़ने से अब यह निजी तालाब व गड्ढे आबादी में बदल रहे हैं, जिसके कारण बरसात के दिनों में उत्तर पट्टी टड़वरिया मार्ग जलमग्न हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरुष सिंह, व्यापारी
000000000000000
बरसात के मौसम में नायक टोला क्षेत्र की सड़क जलमग्न होती है। गड्ढे तालाब पट गए हैं। ऐसे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बरसात के मौसम में इस वार्ड के लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ती है।
- रामकेश यादव, वार्ड वासी
00000000000
बरसात के मौसम में जबरदस्त जलभराव कस्बे की पहचान बन जाती है, जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। दिनचर्या प्रभावित होती है। स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को काफी दिक्कत होती है। शहर से बाहर जल निकासी की जब तक व्यवस्था नहीं बनेगी तब तक जलभराव से कस्बा मुक्त नहीं हो पाएगा।
- निखिल निषाद, वार्डवासी
0000000000000
मेंहदावल नगर पंचायत प्राचीन व्यवसाय केंद्र है। नालियों पर निर्माण जल निकासी की समस्या को बाधित कर रहा है। हल्की सी बरसात में भी कस्बे के कई मार्ग जलभराव और गंदगी की चपेट में आ जाते हैं। कस्बे की नालियों को शहर से बाहर नाला बना कर जोड़ने तथा कस्बे से बाहर पानी निकालने की व्यवस्था ही इस समस्या से निजात दिला सकती है।

- शिवम अग्रहरि, वार्डवासी
000000000000000
नगर पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठाकुरद्वारा से तहसील होते हुए मंझरिया तिवारी मंदिर के समीप स्थित पुल तक सड़क की दोनों तरफ नाला निर्माण कराया गया है। टडवरिया चौराहे से बराखाल पुल तक नाला निर्माण का प्रस्ताव काफी पहले दिया गया है लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली। कस्बे की जल निकासी व्यवस्था तथा जलजमाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
- सदीप कुमार सरोज, अधिशासी अधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed