{"_id":"5dcc25068ebc3e5b4844bee4","slug":"railway-gate-break-by-unknown-vehicle-khalilabad-news-gkp3291094199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से रेलवे समपार फाटक टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से रेलवे समपार फाटक टूटा
विज्ञापन
तितौवा में टूटे रेलवे के समपार फाटक को बनाते कर्मचारी।
- फोटो : KHALILABAD
वाहन की टक्कर से रेलवे समपार फाटक टूटा
- डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
- रेलवे के कर्मचारियों ने ठीक किया फाटक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के तितौवा स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 179 को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे फाटक टूट गया। फाटक टूटने की सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने यातायात रोक कर फाटक को ठीक किया। इस दौरान इस मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा।
तितौवा रेलवे समपार फाटक करीब डेढ़ बजे बंद था। इसी दौरान किसी वाहन ने फाटक में टक्कर मार दिया। इससे फाटक टूट गया। गेट मैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने मार्ग पर यातायात रोक कर फाटक को ठीक करने में जुट गए। इसके कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग घूमकर त्रिपाठी मार्केट होकर आने-जाने को मजबूर हुए। करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद फाटक ठीक हो सका। इसके बाद यातायात बहाल हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। आरपीएफ के चौकी इंचार्ज श्यामराज ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब यातायात बहाल हो गया है।