फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raid: Notice to a shopkeeper for 20 samples

छापा : एक दुकानदार को नोटिस लिए 20 नमूनें

Sat, 07 Dec 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Raid: Notice to a shopkeeper for 20 samples
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को तीनों तहसील में कृषि विभाग और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने उर्वरक व बीज के दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज के 36 दुकानों की जांच की गई। इसमें एक दुकानदार को नोटिस दिया गया, जबकि 20 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम ने छापा मारा। तहसील धनघटा में कुल 15 दुकानों की जांच की गई। इनमें से बीज के पांच नमूने लिए गए। तहसील खलीलाबाद में कुल 10 दुकानों की चेकिंग की गई, जिनमें बीज के तीन नमूने लिए गए, जबकि तहसील मेंहदावल में 11 दुकानों की जांच की करते हुए छह सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

आदर्श ट्रेडर्स बसवारी गांव को अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया उनमें विशाल खाद भंडार बंडा बाजार, कसौंधन कृषि सेवा केंद्र बंडा, शांभवी खाद भंडार सिरसी, राय खाद भंडार जखौता, अभिषेक बीज भंडार व पांडेय कृषि रक्षा केंद्र लुहारिया, राय बीज भंडार खाजो, शौर्य खाद भंडार, लक्ष्मी बीज भंडार, प्रियांशु बीज भंडार डिहवा आदि शामिल हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि छापा मारने के दौरान 36 दुकानों की जांच कर एक दुकानदार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed