फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raid in Kushinagar in search of Head Muharrir

Sant Kabir Nagar News: हेड मुहर्रिर की तलाश में कुशीनगर में छापा

Sun, 19 Jul 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Raid in Kushinagar in search of Head Muharrir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली से सोना व नकदी गायब करने के आरोपी हेड मुहर्रिर की तलाश तेज हो गई है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को गोरखपुर में छापेमारी की थी। शनिवार को पुलिस कुशीनगर पहुंची। वहां हेड मुहर्रिर तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस का कहना है उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही गिरफ्तार उसे कर लिया जाएगा।
कोतवाली के मालखाने से 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट गायब होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीमें आरोपी हेड मुहर्रिर राधेश्याम की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक वह मोबाइल बंद करके फरार है। राधेश्याम गुप्ता कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र स्थित फुरसतपुर गांव का निवासी है। वह एक अगस्त 1989 को पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद एक जुलाई 2017 को वह विभागीय प्रोन्नति पाकर हेड मुहर्रिर बन गया। जनपद में कई थानों पर उसकी तैनाती रही। उसका गोरखपुर के शाहपुर में भी मकान है, जहां उसका परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है, लेकिन अब तक वह पकड़ से दूर है। खलीलाबाद कोतवाली में चार्ज मिलने के बाद राधेश्याम ने वर्ष 2023 में मालखाना से लगभग पांच लाख रुपये भी गायब कर दिए थे। इसके बाद मालखाने की देखरेख कर रहे हेड मुहर्रिर मार्कंडेय सिंह को पांच लाख रुपये का गोलमाल मिला था।
कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे का कहना है कि हेड मुहर्रिर की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। शनिवार को पुलिस कुशीनगर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed