{"_id":"6ad1162331e34c512c08ff72","slug":"qualifying-examination-to-be-held-over-three-days-preparations-reviewed-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159049-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दिन होगी अर्हता परीक्षा तैयारियों की हुई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दिन होगी अर्हता परीक्षा तैयारियों की हुई समीक्षा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) को सकुशल, सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की बैठक हुई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
प्रारंभिक अर्हता की लिखित परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दो पाली में अर्थात कुल छह पालियों में होगी। इसमें प्रथम पाली सुबह 10:00बजे से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एडीएम ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जेनरेटर एक्टिव मोड में रहें, जिससे सीसीटीवी बंद न हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड आदि का पहले से भ्रमण कर लें, जिससे केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो।
विज्ञापन
परीक्षा के सफल एवं शांति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए उपलब्ध करा दे।