फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   publoc toilet incomplete

21 गांवों में रकम निकली पूरी, निर्माण अधूरा

Thu, 11 Nov 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
publoc toilet incomplete
21 गांवों में रकम निकली पूरी, निर्माण अधूरा
विज्ञापन

धन आहरण के बाद भी नहीं पूर्ण हुए सामुदायिक शौचालय
डीपीआरओ ने 11 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। शासन की प्राथमिकता में शामिल सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्यक्रम सेमरियावां ब्लॉक में फिसड्डी साबित हो रहा है। धन आहरण होने के बाद भी 21 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा है। अधिकतर गांव में शौचालय निर्माण स्ट्रक्चर (ढांचा) तक सीमित है। कई गांवों में हैंडपंप व वाटर कनेक्शन की कमी है। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने 11 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही वित्तीय हस्तपुस्तिका के प्रावधान के विपरीत धन आहरण करने के कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक क्षेत्र में 113 ग्राम पंचायतें हैं। खाते से धन आहरण के बावजूद अभी तक 21 गांवों में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण है। इनमें से 15 गांव में सिर्फ स्ट्रक्चर (ढांचा) तक सीमित है। भंगुरा गांव में तो नींव तक सीमित है। अन्य गांव के सामुदायिक शौचालयों में पानी कनेक्शन, दरवाजा, टॉयल्स, हैंडपंप, मोटर आदि सुविधा नहीं है। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी की ओर से 18 अक्तूबर को 21 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के अधूरा निर्माण को लेकर संबंधित गांव के 11 ग्राम सचिवों को नोटिस देकर शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डीपीआरओ को अधूरे शौचालय निर्माण की स्थिति से अवगत कराया। एडीपीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने 11 ग्राम पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है। एडीओ पंचायत ने बताया कि 21 गांवों में संबंधित 11 तैनात ग्राम सचिवों ने धन आहरण कर निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने का प्रमाणपत्र व फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराया है। इससे प्रतीत होता है कि ग्राम पंचायत सचिवों ने ग्राम प्रधान से मिलकर बिना कार्य कराए ग्राम निधि से सरकारी धन गबन कर लिया है। ग्राम सचिवों द्वारा शासन के उच्च प्राथमिकता वाले कार्य में रुचि नहीं ली गई, जो कि अपने दायित्वों व उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है।
विज्ञापन

इन सचिवों को दिया गया नोटिस
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद की ओर से ग्राम सचिव विमला देवी, रजनी सिंह, असदुल्लाह खान, योगेंद्र गौड़, सुनीता मिश्रा, आलोक कुमार गुप्ता, अनिल कुमार चौधरी, कुणाल सिंह, शिवेंद्र कुमार, सौरभ चौधरी, निधि मिश्रा को नोटिस दी गई है। एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि सभी नोटिस रिसीव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में अधूरा है सामुदायिक शौचालय
पिपरा हसनपुर, चंगेरा मंगेरा, जिगिना, पुरवां, ढोढ़ई, गंगैचा, कानपारा, रक्शादेवई, उपधी, पैली खास, तेनुहारी सोयम, रायपुर छपिया उर्फ ठोका, कांटेढेस, छपिया आनंदराय, छंगुरिया बगुलिया में सिर्फ स्ट्रेक्चर( ढांचा) तक सीमित है। जबकि सालेहपुर में दरवाजा, मोटरपंप नहीं है। नव्वाडीह द्वितीय में भी वाटर कनेक्शन आदि अधूरा है। भंगुरा में सिर्फ नींव तक सीमित है। सिसवा तालिब में पानी का कनेक्शन, दरवाजा, हैंडपंप नहीं है। भरविला बूधन में टॉयल्स, गढ्ढा, पानी कनेक्शन नहीं है। सेमरियावां में पानी कनेक्शन, मोटर पंप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed