{"_id":"5de29ebb8ebc3e54c435db26","slug":"public-rashan-shop-keepar-elected-khalilabad-news-gkp3313913146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच कोटा चयन की बैठक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच कोटा चयन की बैठक निरस्त
विज्ञापन
नगरपालिका में आयोजित वोर्ड की बैठक को संबोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुदंर वर्मा।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बीच कोटा चयन की बैठक निरस्त
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लॉक के मुकुंदपुर ग्राम पंचायत में स्थित टिकुईकोल चौबे गांव में शनिवार को कोटा चयन के लिए पहुंचे ब्लॉक कर्मियों को ग्रामीणों के हंगामें की वजह से बैठक निरस्त करना पड़ा। अगली कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने की बात करते हुए ब्लॉक कर्मचारी वापस चले गए।
शनिवार को टिकुईकोल चौबे गांव में कोटा चयन के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने ब्लॉककर्मियों की मौजूदगी में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर महुली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रदेव शुक्ल व कुछ जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत कराया। ब्लाक कर्मियों के सामने ग्रामीण कोटा चयन के लिए मतदान कराने पर अड़े रहे। टिकुईकोल चौबे गांव का कोटा मौजूदा समय में निलंबित चल रहा है। जिसे महुली के एक कोटेदार से संबद्ध कर दिया गया है। लोगों को राशन लेने के लिए गांव से दो किलोमीटर दूर महुली जाना पड़ रहा है। एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद ने बताया कि कोटा चयन के आज की बैठक निरस्त कर अगली कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इस मौके पर संदीप शुक्ल, पिन्टू यादव, मेवालाल शुक्ल, राघवेंद्र चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।