फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   public problem

Sant Kabir Nagar News: गड्ढा युक्त सड़कों पर कीचड़ व जलभराव बना जानलेवा

Mon, 03 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
public problem
सेंट थामस स्कलू के पास टूटी सड़क।संवाद
संतकबीरनगर। शहर की विभिन्न सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं, जबकि बारिश शुरू हो गई है। बारिश के चलते इन गड्ढा युक्त सड़कों पर कीचड़ व जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने -जाने में परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि जरा सी भी चूक हुई तो दुर्घटना तय है। इसके बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार को शहर की विभिन्न सड़कों पर जलभराव का नजारा देखने को मिला। खलीलाबाद के विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क कई जगह गड्ढों में तब्दील है। कुछ गड्ढे इतने बड़े हो गए हैं कि बड़े वाहनों का पहिया पड़ने पर वाहन एक तरफ लटक जाता है। इस मार्ग पर कई विद्यालय और कोचिंग सेंटर भी हैं, जिससे दिनभर आम लोगों के साथ ही बच्चों की आवाजाही लगी रहती है। बारिश शुरू होने के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिसके कारण गड्ढे और सड़क का अंतर यात्रियों को समझ में नहीं आता है और गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात से पहले इन सड़क की मरम्मत की बात कही गई थी, लेकिन अब तक सड़क के गड्ढों को नहीं भरा जा सका है। इसके कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। करीब एक साल पहले इस मार्ग पर एक छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद स्कूल टाइम में बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन अब भी बड़े वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नेदुला चौराहे से विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल हो गई है। मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हद तो यह है कि इस मार्ग से होकर प्रशासनिक अधिकारी और न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं व वादकारियों का भी आना जाना होता है। इसके बाद भी सड़क पर बने गड्ढे भरे नहीं गए। अब यह सड़क बारिश में मुसीबत गई है। ऐसी ही स्थिति सेंट थाॅमस स्कूल जाने वाले मार्ग की भी है। स्कूल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने में अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग गिर रहे हैं और उनके कपड़े खराब हो जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
शहर निवासी दीनदयाल वर्मा, सुशील कुुमार, गुलेंद्र यादव आदि ने कहा कि सड़कों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इन लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

000000000000000000000000000000000
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पूर्व में अभियान चलाया गया था। जहां सड़कें टूट गई हैं, उन्हें जल्द ही गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
-राकेश पांडेय, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed