{"_id":"6490a007b021a7ec9f02f8e4","slug":"public-awearness-khalilabad-news-c-7-1-212518-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति टीम की मदद से महिला अपराध होंगे कम : एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति टीम की मदद से महिला अपराध होंगे कम : एसओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। थाना परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गठित की गई टीम प्रतिदिन चार गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। टीम महिलाओं को साइबर फ्राॅड हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी देगी।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार व दिन ब दिन बढ़ रहे अपराध ने शासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में महिलाओं के प्रति अपराध में कमी लाने के लिए मिशन शक्ति टीम का गठन किया गया है। यह टीम बीट वार गठित की गई है। इस टीम में एक दारोगा, एक मुख्य आरक्षी, दो आरक्षी व दो महिला आरक्षी रहेंगी।
मिशन शक्ति के तहत गठित टीम प्रति दिन चार गांव में जाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी। विषम परिस्थितियों में खुद के बचाव के तरीकों को बताया जाएगा। टीम स्कूल, कॉलेज, बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी भी की जाएगी। किसी विपरीत हालात व सुनसान स्थान पर विपत्ति से निपटने के तरीकों को भी बताया जाएगा। कानून के प्रति सम्मान बढ़ाने व पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए ही यह पूरी कवायद की जा रही है। महिलाएं बगैर किसी संकोच के अपनी शिकायत पुलिस से मिलकर दर्ज करा सकेंगी।