फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protester of agnipath arrested

अग्नि पथ के विरोध में जाम लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
protester of agnipath arrested
अग्नि पथ के विरोध में जाम लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अब तक दो नामजद आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के सहारे अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अग्निपथ के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग को नेदुला के पास जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में दर्ज मुकदमे के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि 20 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग को नेदुला के पास कुछ लोगों ने अग्निपथ योजना के विरोध में जाम कर दिया था। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इस मामले में चौकी इंचार्ज नवीन मंडी रजनीश राय की तहरीर पर तीन नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उसी मामले के नामजद आरोपी ओमकार यादव उर्फ गोलू यादव निवासी मुठई खुर्द थाना धनघटा को शुक्रवार को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इसी मामले के नामजद आरोपी अजय गौड़ निवासी ऊनखास ओनिया कोतवाली को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है। वर्तमान में जिले में धारा 144 प्रभावी है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed