{"_id":"6298f2f66a6460288c2d0a89","slug":"protest-to-solve-electric-problem-khalilabad-news-gkp439034525","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
- लो वोल्टेज की दिक्कत और कटौती पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर पर उपभोक्ताओं ने ताला बंदकर प्रदर्शन किया। लो वोल्टेज और अधिक बिजली कटौती होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने तीन दिन में समस्या का समाधान का आश्वासन दिया उसके बाद लोग माने।
मोलनापुर में स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षमता से अधिक कई गांव में आपूर्ति बहाल की जाती है। इसी तरह खुद मोलनापुर में लगभग चार सौ से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं, लेकिन विद्युत सप्लाई के लिए केवल एक ही ट्रांसफार्मर लगा है। लोग लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे है। काफी दिनों से एक और ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने सुधि नही लिया तो बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान कृष्ण पाल उर्फ राजन सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंच गए। कर्मचारियों का घेराव कर समस्या को सुनाया। इसके बाद केंद्र पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाते ही एसडीओ पीपी वर्मा पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। तीन दिन की मोहलत मांगी। समस्याओं के निस्तारण कराने का भरोसा देने पर लोग शांत हुए। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जियावन, सोनू, लौहर प्रसाद, मोनू मोर्या, मनोज सिंह, अनिल सिंह, पप्पू सिंह, दुर्विजय यादव, शैलेंद्र उर्फ बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।