फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest of rojgar sevak

रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया

Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड सेमरियावां के ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान न किए जाने पर शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप था कि धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद बीडीओ जानबूझ कर भुगतान में विलंब कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो बीडीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा।
 रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अली असगर खां ने कहा कि ब्लॉक के 64 ग्राम रोजगार सेवकों के 31 मार्च तक के कुल 19 माह के बकाया मानदेय भुगतान के लिए शासन से धन मिला था।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश ब्लाकों में मानेदय वितरित किए जा चुके हैं, लेनिक सेमरियावां ब्लॉक में 26 लाख रुपये का चेक बनवा कर रखा।
बीडीओ ब्लॉक में आते नहीं हैं, इस कारण जब पटल सहायक से बात करो तो जवाब मिलता है कि बीडीओ के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बीडीओ ने जो भी औपचारिकता पूरी करने को कहा रोजगार सेवकों ने पूरा किया। अब बीडीओ जानबूझ कर भुगतान में विलंब कर रहे हैं। चेतावनी दिया कि अगर और विलंब किया गया तो बीडीओ कार्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा और बीडीओ को बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने कहा कि हमारा परिवार भुखमरी का शिकार हो रहा है और अधिकारी चैन की नीद सोए, ऐसा नहीं होने देंगे। इस अवसर पर प्रदीप पांडेय, राम नरेश, विनोद कुमार, विजय प्रताप, शैलेश कुुमार, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि अब तक चुनाव से संबंधित हर काम में हमारी ड्यूटी लगाई गई थी। अब मतगणना कार्य से हमें अलग किया जा रहा है। इससे रोजगार सेवक अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है हम उन्हें बखूबी निभाते हैं। एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मतणना में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों ने ऐसा निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed