{"_id":"6274079f2904c8013c0d7e96","slug":"protest-in-shemriyawa-block-office-khalilabad-news-gkp435818713","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर सेमरियावां ब्लॉक सभागार के सामने प्रर्दशन करते प्रधान संघ के लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन
- मनरेगा सेल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
- ब्लॉक में बैठने की व्यवस्था करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें मनरेगा सेल में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने व ब्लॉक परिसर में प्रधानों के बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सरकार की सामग्री आपूर्ति दर कम और बाजार दर में काफी अंतर होना बताया। प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
प्रधान संघ अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि मनरेगा सेल में ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों की कमीशनखोरी चरम पर है। मनरेगा में पांच प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। कमीशन न देने पर फाइल स्वीकृति करने में आनाकानी की जा रही है। उन्होने कहा कि ब्लॉक परिसर में प्रधानों के बैठने के लिए कक्ष होना चाहिए। सरकार की सामग्री आपूर्ति दर व बाजार आपूर्ति दर में काफी अंतर है। ईंट, सरिया, मोरंग, बालू में बाजार में महंगी है जबकि सरकारी दर बेहद कम है। ऐसे में गांव में कार्य कैसे कराया जाए। इस दौरान प्रधान फैयाज अहमद, प्रधान प्रतिनिधि एजाज राजू, हाफिज अब्दुल हक, प्रधान इल्ताफुर्रहमान, प्रधान मोहम्मद इस्माइल, गुड्डू, अजीज अहमद, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।