{"_id":"6106d8408ebc3e84054042a9","slug":"protest-in-people-khalilabad-news-gkp403975253","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय खोलने की मांग लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय खोलने की मांग लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक शौचालय खोलने की मांग लेकर किया प्रदर्शन
-सफाईकर्मी की नियुक्ति के बाद भी लटक रहा ताला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। विकास खंड हैंसर बाजार के दौलतपुर उमरिया बाजार में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को संचालित किए जाने की मांग लेकर गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
दौलतपुर में बनाए गए सामुदायिक शौचालय के सामने प्रदर्शन करते हुए अशोक कुमार अग्रहरी, संगीता, उर्वशी, प्रियंका, सीमा, सुनीता, प्रमीला, मीरा, मंजू, पार्वती, लक्ष्मीना आदि का कहना है कि गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुए एक साल का समय बीतने वाला है। तीन माह पहले ग्राम पंचायत अधिकारी ने उमरिया बाजार के एक समूह को सामुदायिक शौचालय हस्तांतरित करके संचालन की जिम्मदारी देते हुए खाते में 27 हजार रुपये भेज दिया। जिस समूह की महिला को यहां सफाई आदि की जिम्मेदारी दी गई है, वह अभी तक सामुदायिक शौचालय पर आई ही नहीं, जिसके कारण सामुदायिक शौचालय पर ताला लटक रहा है और गांव के लोग खुले में शौच के लिए विवश हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर सामुदायिक शौचालय को संचालित कर दिया जाए तो गांव के लोगों को ज्यादा सुविधा हो जाएगी। इस संबंध में एडीओं पंचायत शिवकुमार तिवारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय बंद है, इसकी जानकारी नहीं है। पता करके उसे अवश्य खोलवाया जाएगा।