{"_id":"627406e4b4107606892b7c88","slug":"protest-in-block-office-khalilabad-news-gkp43581789","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक को ज्वाइन नहीं कराने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक को ज्वाइन नहीं कराने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते धनजवल के ग्रामीण।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
पंचायत सहायक को ज्वाइन नहीं कराने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- एडीओ पंचायत के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनजवल में चयनित पंचायत सहायक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्रामीण ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि चयनित होने के बावजूद पंचायत सहायक को ज्वाइन नहीं कराया जा रह। एडीओ पंचायत के आश्वसन के बाद लोग शांत हुए।
धनजवल गांव निवासी अमन यादव पुत्र राम करन यादव ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व मेरिट सूची के आधार पर उसका चयन पंचायत सहायक के पद पर हुआ। खुली बैठक में उसके नाम पर मुहर भी लगी। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति गलत तरीके से अपने पट्टीदार के एक युवक को नियुक्त कराना चाहते हैं। ग्राम प्रधान और सचिव की मनमानी के चलते उसकी नियुक्ति अधर में लटक गई है।
वहीं, प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत के सदस्यों का हस्ताक्षर फर्जी है। इसलिए पंचायत सहायक के नियुक्ति पर आपत्ति लगाई है। जांच चल रही है। जांच के बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने बताया कि इस संबंध में जांच चल रही है। जांच के उपरांत जो सत्य होगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।