फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest for salary and conversion cast

मानदेय व कनवर्जन कास्ट के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 15 Nov 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
protest for salary and conversion cast
बीएसए कार्यालय पर अपनी मागों को लेकर धरना देती प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी और ? - फोटो : KHALILABAD
मानदेय व कनवर्जन कास्ट के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्राथमिक शिक्षक संघ और रसोइयों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों व रसोइयों ने मंगलवार की शाम बीएसए कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान रसोईयों को मानदेय और विद्यालयों पर कनवर्जन कास्ट न भेजने जाने पर नाराजगी जाहिर की। बुधवार तक कनवर्जन कास्ट की रकम और रसोइयों को मानदेय न मिलने पर भोजन न बनाने की चेतावनी दी।
प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहाकि विगत आठ माह से रसोइयों को मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनको जीवन यापन करने में कठिनाई हो रही है। मजबूर होकर रसोइयां और शिक्षक धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हैं। मानदेय व कनवर्जन कास्ट की रकम नहीं मिली तो 16 नवंबर से सभी स्कूलों में भोजन बनाना बंद कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी बीएसए की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग के जरिए नियुक्त शिक्षकों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। अभी तक कुछ शिक्षकों का सत्यापन का कार्य नहीं कराया गया है। जिससे जनपद के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। धरने पर पहुंचे बीएसए ने शिक्षकों व रसोइयों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मानदेय और कनवर्जन कास्ट की रकम भेजी जाएगी। इस दौरान मंत्री ओम प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष केसी सिंह, विजयनाथ्या यादव, शबाना खान, विष्णु श्रीवास्तव, इंद्रकांत चौधरी, बृजभूशण यादव, सुयेब अहमद, राहुल यादव, रसोईया सावित्री अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed