फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest for road in kardaha village

सड़क मरम्मत की मांग

Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
protest for road in kardaha village
सड़क मरम्मत की मांग के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बारिश के पानी के जमाव होने से मुश्किलों का सामना कर रहे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर (संतकबीरनगर )। क्षेत्र के पवरिहा ग्राम पंचायत के करदहा गांव में जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का कहना है कि यह सड़क बरसात के पानी से डूब गई है तथा इसकी मरम्मत न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को बरसात के भरे पानी के बीच खड़े होकर गांव के लोगों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की। गांव के जितेंद्र राव, मनोज यादव, रमेश राजभर, ज्ञानदास राजभर, कैलाश राजभर, खजांची, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण, बृजलाल गौतम, हरिलाल, रंपत, दयाराम, कमलेश, विजय, हेमंत, गुड्डू निषाद, अनिल यादव आदि का कहना है की मुख्य सड़क से गांव की तरफ आने वाली सड़क काफी खराब है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस समय सड़क पर बारिश का पानी लगा है। लिहाजा गड्ढे पता नहीं चल रहे हैं। आए दिन लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए कई बार ब्लॉक से लेकर तहसील का चक्कर लगाया गया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने डीएम से सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed