फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against privatisation

कार्य बहिष्कार कर विद्युतकर्मियों ने दिया धरना, निजीकरण का किया विरोध

Wed, 03 Feb 2021 09:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
protest against privatisation
अपनी मागों को लेकर विजली विभाग के अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजलीकर्मियों ने धरना। - फोटो : KHALILABAD
कार्य बहिष्कार कर विद्युतकर्मियों ने दिया धरना, निजीकरण का किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युतकर्मियों ने बुधवार को संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कार्य बहिष्कार करते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान विद्युतकर्मियों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 व विद्युत क्षेत्र के निजीकरण को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
संयुक्त संघर्ष समिति के जनपदीय अध्यक्ष इं. अजय मौर्य के नेतृत्व में विद्युतकर्मियों ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कार्य बहिष्कार किया और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल व विद्युत क्षेत्र का निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा विद्युत वितरण निगम एवं आगरा शहर का फ्रेंचाइजी तत्काल निरस्त किया जाए। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्यों में चल रहे निजीकरण की सारी प्रक्रिया निरस्त की जाए। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नारायण चंद्र चौरसिया ने कहा कि सभी विद्युतकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान राजकुमार सिंह, शशिभूषण ठाकुर, धनंजय सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, अजय गुप्ता, अरूण गुप्ता, वीपी चौरसिया, मिथिलेश शाह, राजन चौबे, चंद्रभूषण, मनोज श्रीवास्तव, अशोक कुमार, धीरेंद्र यादव, महेंद्र जायसवाल, दुखीलाल, सूरज प्रजापति, राशिद खान, मनोज कुमार, श्रवण प्रजापति, विजय कुमार, योगेंद्र चौहान, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप मौर्य, संतोष यादव, फकरे, राकेश उपाध्याय, रमेश चौबे, शिवम गुप्ता, श्रीराम, विशाल, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed