फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest against kacchi wine

कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2020 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
protest against kacchi wine
धनघटा थाना गेट के सामने प्रदर्शन करती भारतीय महिला महासभा कि कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में बनाई व बेची जा रही अवैध शराब और महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में रविवार को भारतीय महिला महासभा ने धनघटा थाना गेट के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

बाबा दानी नाथ शिव मंदिर परिसर में बैठक करने के बाद भारतीय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव के नेतृत्व में महिलाएं धनघटा थाना गेट के सामने पहुंचीं। वहां पर पुलिस विरोधी नारेबाजी करके क्षेत्र में बनाई व बेची जा रही कच्ची शराब को बंद कराने की मांग की। महिलाओं के प्रदर्शन को देख पुलिस भी चौकन्ना होकर गेट पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुलिस ने जब हटाने की कोशिश की तो महिलाएं उग्र हो गईं। इस दौरान पुलिसवालों से प्रदर्शन कर रही महिलाओं से नोक झोंक होती रही। भारतीय महिला महासभा के संरक्षक इंद्रमणि गौतम ने कहा कि धनघटा पुलिस कच्ची शराब का विरोध करने वालों की जुबान बंद कराने के लिए फर्जी मुकदमे का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की पदाधिकारी एवं मझौरा गांव निवासी कुसुम चौहान के परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। शीला यादव ने कहा कि पुलिस के इस फर्जीवाड़े के सामने संगठन के लोग झुकने वाले नहीं हैं। क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने व बेचे जाने का विरोध तब तक करते रहेंगे, जब तक यह कारोबार बंद नहीं हो जाता है। इस दौरान विंध्यवासिनी, पिंकी भारती, सुनीता, संजू, सावित्री, विजयलक्ष्मी, रुमाली, कुमारी, बासमती, चंद्रौता, सुभागी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed