{"_id":"6245ea2844d7056da707a0b6","slug":"proper-facilities-must-at-wheat-procurement-centre-adm-khalilabad-news-gkp431750894","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों पर गेहूं खरीद की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराएं : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों पर गेहूं खरीद की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराएं : एडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रों पर गेहूं खरीद की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराएं : एडीएम
संतकबीरनगर। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर गेहूं खरीद की सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। किसानों को कोई असुविधा न हो, इसका केंद्र प्रभारी ध्यान रखें।
एडीएम ने बताया कि जिले में 55 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 12 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 38 क्रय केंद्र एवं पीसीयू के पांच क्रय केंद्र शामिल हैं। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून तक की जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र प्रात: 09 बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। राजपत्रित अवकाश एवं रविवार को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में गेहूं क्रय केंद्र खुले रहेंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंतल 2015 रुपये निर्धारित है। सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने समस्त क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था व गेहूं क्रय से संबंधित उपकरण व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर बैनर, समर्थन मूल्य व टोल फ्री नंबर सहित प्रदर्शित रहेगा। संबंधित सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति तथा क्रय एजेंसी के जिला प्रभारियों को निर्देश दिया। किसानों के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के लिए डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया। एडीएम ने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। 15 मार्च 2022 से पंजीकरण के लिए विभागीय वेबसाइट सक्रिय हो गई है। गेहूं विक्रय से पूर्व कृषक किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं के मोबाइल फोन से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इस वर्ष ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। धान खरीद वर्ष 2021-22 के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं विक्रय में पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, उक्त पंजीकरण को संशोधित कर पुन: लॉक कराना होगा। पंजीकरण आवेदन लॉक करने के लिए पंजीकरण में अंकित मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी आएगा। किसान अपना पंजीकरण लॉक कराने के पूर्व अच्छी तरह से देख लें कि उनके जरिए सारी जानकारी सही भरी गई है अथवा नहीं। किसानों को गेहूं के मूल्य का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान अपना खाता सीबीएस बैंक में ही खुलवाएं। किसान का बैंक खाता आधार सीडेड (अर्थात बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा हो) एवं बैंक के जरिए एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड हो तथा बैंक खाता सक्रिय हो। इस अवसर पर प्रशिक्षु एसडीएम नमन मेहता, डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह आदि उपस्थित रहे।