फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prohibited material should not be allowed to enter the jail, conduct regular searches

Sant Kabir Nagar News: जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री, नियमित रूप से लें तलाशी

Fri, 30 May 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Prohibited material should not be allowed to enter the jail, conduct regular searches
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिया कि बैरकों की नियमित रूप से तलाशी ली जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में भी जानकारी ली। भोजनालय के निरीक्षण के दौरान दाल, सब्जी, रोटी की गुणवत्ता ठीक पाई गई। बैरकों की नियमित तलाशी के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed