{"_id":"60d87ccf8ebc3edbc57817e9","slug":"programm-organise-in-new-theme-khalilabad-news-gkp399685595","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए थीम पर मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए थीम पर मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए थीम पर मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस
- एक पखवाड़ा पहले और एक पखवाड़ा बाद तक होेंगे कार्यक्रम
- आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है थीम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बढ़ती आबादी को देखते हुए हर महीने की 11 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व जनसंख्या दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। एक पखवाड़ा पहले तथा एक पखवाड़ा बाद तक जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे। दो चरणों में मनाए जाने वाला विश्व जनसंख्या दिवस इस बार ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’थीम के साथ मनाया जाएगा।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि इस बार विश्व जनसंख्या दिवस कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 11 जुलाई को मनाया जाएगा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम 24 जुलाई तक दो चरणों में पूरे किए जाएंगे। इसका पहला चरण 10 जुलाई तक चलेगा। वहीं 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी जो 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूक किया जाएगा।
00000000000
दंपती संपर्क पखवाड़ा
एक जुलाई से 10 जुलाई तक मनाए जाने वाले इस पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के कार्यक्रमों का मोबिलिटी वैन के साथ ही साथ अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए प्रचार किया जाएगा। दो बच्चों में तीन वर्ष का अंतराल, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, प्रसव के उपरांत परिवार नियोजन, गर्भपात के उपरांत परिवार नियोजन, उचित उम्र पर विवाह के साथ ही साथ अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के बारे में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण किया जाएगा।