फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   programm conduct in international womens day

नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देने की जरूरत

Mon, 08 Mar 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
programm conduct in international womens day
महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रे में महिला को सम्मानित करती डीएम और विधायक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देने की जरूरत
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जनपद मुख्यालय सहित तीनों तहसीलों एवं सभी विकास खंडों पर मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सीधा प्रसारण लोगों ने सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं रोजगार देने की दिशा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है। संपूर्ण सामाजिक उन्नति के लिए समाज के विविध क्षेत्रों में महिलाओं एवं बेटियों की अग्रणी भूमिका नितांत आवश्यक है। इसे सार्थक रूप देने में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने अधिकारों के बारे में भी जागरूक होना चाहिए। विधायक सदर जय चौबे ने कहा कि परिवार एवं समाज के विकास एवं महिला शक्ति के उत्थान के लिए महिलाओं एवं बेटियों का शिक्षित होना बुनियादी जरूरत है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की उपयोगिता बताते हुए लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की। विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल ने कहा कि सनातन धर्म में नारी शक्ति को नारायणी का दर्जा दिया गया है। समाज में नारी का गौरवशाली इतिहास रहा है फिर भी आधुनिक सामाजिक परिवर्तन के कारण उसमें जो गिरावट आई है, उसे अपने मनोबल एवं नैतिक मूल्यों के बल पर सुधारने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि समाज में हमारी नारी शक्ति को अपने अधिकारों एवं उसके प्रभाव के बारे में जागरूक रहते हुए सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं विकास के हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी रखनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालक सीडीओ अतुल मिश्र ने किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जेपी निषाद, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि मुन्नूपाल, एडीएम मनोज कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, परियोजना निदेशक प्रमोद यादव सहित ग्रामीण स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रगतिशील एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डीएम ने नौ कुपोषित बच्चों को गोद लिया और उनकी माताओं को पोषण आहार भेंट किया। इसके साथ ही जनपद की महिलाओं को स्टांप वेंडर का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें एक दिव्यांग महिला विद्यावती को कंप्यूटर भी उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा चकदही में संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय की छात्राओं द्वारा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही दिव्यांगों में उपकरण वितरित किए गए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के सभागार में अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही विकास को गति प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर अभय त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र पाल, सरोज यादव आदि मौजूद रहे।

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट विद्यालय महुआरी में खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में महिला दिवस एवं महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर राजीव उपाध्याय, मनोज कुमार अनिल, आनंद प्रकाश, अशोक कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुशवाहा, विदुषी मिश्रा, सोहनलाल, वहीदा खातून, शम्मू बेगम, अंजना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed