फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   programm conduct in hrpg college

विश्व थायरायड दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई

Thu, 26 May 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
programm conduct in hrpg college
एचआरपीजी कॉलेज में विश्व थायराइड दिवस पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विश्व थायरायड दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

- थायरायड के कारण और निवारण पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा विश्व थायरायड दिवस पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान थायरायड के कारण एवं निवारण के उपाय पर चर्चा की गई है।

मुख्य वक्ता एवं जीव विज्ञान विभाग की डॉ. आशा मिश्रा ने कहा कि खाद्य पदार्थों में बींस, चुकंदर, स्ट्रॉबेरी, दालें, रेशे वाली सब्जियां, ब्राउन ब्रेड, सूखे मेवे, अखरोट, तीसी इत्यादि को शामिल करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अपनी दिनचर्या में कुछ योग शामिल करके भी थायरायड को नियंत्रित किया जा सकता है। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पीहू अग्रहरी बीए प्रथम वर्ष को प्रथम स्थान मिला, जबकि पलक अग्रहरी बीए प्रथम वर्ष को द्वितीय स्थान एवं निधि यादव बीए तृतीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन कंचन लता पांडेय ने किया। इस दौरान महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. संध्या राय, अंजनी मिश्रा, डॉ.दर्शना शाही, प्रिया अग्रहरि, शिल्पी सिंह, सीमा सिंह, शिवांगी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंकिता राय, शोएबा खातून आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed